PoliSetuबीमा क्लेम सहायता

← सभी गाइड

बीमा क्लेम रिजेक्ट हो गया? अब क्या करें

आखिरी बार जाँचा: 04/11/2026

क्लेम रिजेक्ट होने का मतलब यह नहीं कि रास्ता बंद हो गया। कई क्लेम गलत कारण बताकर या अधूरी जाँच के बाद रिजेक्ट होते हैं। नीचे दिए कदम क्रम से अपनाएँ।

1. रिजेक्शन लेटर ध्यान से पढ़ें

कंपनी को लिखित में कारण बताना होता है। देखें कि पॉलिसी की कौन-सी शर्त या क्लॉज़ बताई गई है, और क्या वह शर्त आपके मामले पर सच में लागू होती है।

2. सभी कागज़ इकट्ठा करें

  • पॉलिसी डॉक्यूमेंट और शर्तें (वर्डिंग)
  • क्लेम फॉर्म और जमा किए गए बिल/रिपोर्ट
  • रिजेक्शन या कम भुगतान का लेटर/ईमेल
  • कंपनी से हुई बातचीत के ईमेल, SMS, रसीदें

3. पहला कदम: बीमा कंपनी में लिखित शिकायत

आगे किसी भी मंच पर जाने से पहले बीमा कंपनी के शिकायत अधिकारी (Grievance Redressal Officer) के पास लिखित शिकायत ज़रूरी है। IRDAI के नियमों के अनुसार कंपनी को आम तौर पर 14 दिन में जवाब देना होता है। शिकायत में पॉलिसी की सही शर्त और नियम लिखे हों, तो आगे का केस मज़बूत बनता है।

4. जवाब न मिले या जवाब से संतुष्ट न हों

इसके बाद ये मंच उपलब्ध हैं। कौन-सा मंच आपके केस के लिए सही है, यह क्लेम की रकम, कारण और समय पर निर्भर करता है:

  • बीमा भरोसा (IRDAI की शिकायत व्यवस्था)
  • बीमा लोकपाल (Insurance Ombudsman): ₹50 लाख तक के मामले
  • उपभोक्ता आयोग: आम तौर पर 2 साल के अंदर

समय सीमा का ध्यान रखें

बीमा लोकपाल में शिकायत कंपनी के अंतिम जवाब (या रिजेक्शन) से 1 साल के अंदर करनी होती है। देर करने से अधिकार कमज़ोर हो सकता है।

पॉलिसेतु की टीम आपके कागज़ देखकर सही मंच चुनती है और शिकायत तैयार करके दाखिल करती है।

क्या आप चाहते हैं कि हम आपका क्लेम देखें?

अपना केस दर्ज करें: हमारी टीम उसे देखेगी, सही मंच चुनेगी और शिकायत तैयार करके दाखिल करेगी। या पहले 2 मिनट का मुफ्त क्विक चेक करें। हम किसी नतीजे का वादा नहीं करते; हर केस उसके तथ्यों पर निर्भर करता है।

मुफ्त क्विक चेक अपना केस दर्ज करें