PoliSetuबीमा क्लेम सहायता

पॉलिसेतु के बारे में

पॉलिसेतु उन पॉलिसीधारकों की मदद करता है जिनका बीमा क्लेम रिजेक्ट हुआ है या कम भुगतान हुआ है, ताकि उन्हें बीमा कंपनी से लेकर बीमा लोकपाल और उपभोक्ता आयोग तक सही सुनवाई मिले।

हम कौन हैं

पॉलिसेतु मेसर्स गोपू एसोसिएट, जबलपुर, मध्य प्रदेश की सेवा है। हमारी टीम बीमा कानून और बीमा शिकायतों पर काम करती है, और पूरे भारत से केस ऑनलाइन लेती है। पॉलिसेतु का पुराना नाम क्लेमसहायक था।

हम क्या करते हैं

  • आपकी पॉलिसी और रिजेक्शन पत्र ध्यान से पढ़ते हैं।
  • ईमानदारी से बताते हैं कि आपका केस आगे ले जाने लायक है या नहीं।
  • आपके लिए शिकायत तैयार करके दर्ज करते हैं: बीमा कंपनी, बीमा नियामक, बीमा लोकपाल या उपभोक्ता आयोग में।
  • केस के हर कदम की जानकारी आपको ऑनलाइन देते रहते हैं।

हमारा काम करने का तरीका

  • पहले ईमानदार जाँच

    अगर हमारी टीम को लगता है कि आपका केस सफल नहीं हो सकता, तो हम साफ़ बताते हैं और ₹499 में से ₹400 वापस करते हैं।

  • फ़ीस लिखित में

    हर फ़ीस काम शुरू होने से पहले सेवा अनुबंध में लिखी होती है। कोई छिपा शुल्क नहीं।

  • झूठे वादे नहीं

    अंतिम फ़ैसला बीमा कंपनी, लोकपाल या आयोग का होता है। हम पूरी मेहनत का वादा करते हैं, नतीजे का नहीं।

  • आपके दस्तावेज़ सुरक्षित

    आपका केस और दस्तावेज़ सिर्फ़ आप और हमारी टीम देख सकते हैं।

हम किन क्लेम में मदद करते हैं

  • हेल्थ

    अस्पताल के बिल, कैशलेस से इनकार, पहले से मौजूद बीमारी जैसे कारणों से रिजेक्शन।

  • लाइफ (टर्म सहित)

    जानकारी छिपाने, पॉलिसी लैप्स या अन्य कारणों से मना किए गए डेथ क्लेम।

  • मोटर

    ओन-डैमेज और चोरी के क्लेम जो मना हुए या बहुत कम में निपटाए गए।

  • अन्य

    ट्रैवल, घर, पर्सनल एक्सीडेंट और अन्य पॉलिसियाँ।

अपने रिजेक्शन पत्र से शुरुआत करें